ढखेरवा चौराहा से देहरादून तक चलने वाली बस बाजपुर उत्तराखंड में हुई दुर्घटना ग्रस्त,कई यात्री घायल
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के ढकेरवा चौराहा से देहरादून तक चलने वाली बस UP 31 AT 8246 शुक्रवार की रात्रि बाजपुर उत्तराखंड में दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिससे कई यात्री घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे का शिकार हुई बस राइन बस सर्विस के नाम से जनपद लखीमपुर खीरी के थाना शारदानगर क्षेत्र की बताई जा रही है।