होम
चर्चित
दिन भर

दुनिया

अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है। ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खोलने के लिए तैयार नहीं हो रहा। ट्रंप ने दी धमकी तो ईरान ने उनके झूठ गिना दिए। जानें क्या कहा?

चीन ने पूर्वी तिब्बत के वरिष्ठ अधिकारी द्रुक बुम ग्याल को तिब्बती बौद्ध परंपराओं पर नए प्रतिबंध तुरंत लागू करने से कथित इनकार के बाद पद से हटा दिया। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने सामाजिक असंतोष की आशंका जताई थी। स्थानीय लोगों ने उनके रुख की सराहना की है।

मिडिल ईस्ट में जारी जंग ने वैश्विक रूप से तेल संकट खड़ा कर दिया है. फिलीपींस ने तो इसके चलते एनर्जी इमरजेंसी की भी घोषणा कर दी है. इससे सरकार को तेल खरीदने और उसके डिस्ट्रीब्यूशन पर कंट्रोल करने की शक्ति मिल गई है. युद्ध के चलते तेल की कीमतों में आई भयंकर उछाल ने कई देशों में महंगाई बढ़ा दी है. बता दें कि केवल फिलीपींस ही नहीं बल्कि कंबोडिया, नाइजीरिया, वियतनाम, लाओस और हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है. यूरोप-अमेरिका में भी काफी महंगाई बढ़ी है, जिससे आम जनता परेशान हो रही है.    Watch video on Zee News Hindi

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ईरान और अमेरिका के बीच होने वाले सीजफायर में खुद की छवि सुधारने में लगे हुए हैं. यहां तक कि शहबाज-मुनीर के कुछ करीबी लोग और पत्रकारों ने तो उन्हें नोबेल पीस प्राइस देने की मांग कर डाली है. दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान और वो सभी लोग जो नोबेल की मांग कर रहे हैं, अपनी पुरानी करतूतें भूल चुके हैं? Watch video on Zee News Hindi

Pak Player Gone Missing After Commenwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले पाकिस्तानी बॉक्सर कुदरतुल्लाह अचानक लापता हो गए हैं. इससे पहले भी कई पाकिस्तानी एथलीट इस तरह से गायब हुए हैं.     

Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक साल बाद पहली बार 5 अगस्त को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. आवामी लीग ने दावा किया है कि वह बांग्लादेश लौटने को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लॉस एंजिलिस क्षेत्र स्थित गोल्फ कोर्स के बाहर 38 वर्षीय जीनीन जॉन टेले को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया.

India-flagged Cargo Vessel Attacked: यमन के पश्चिमी तट के पास रेड सी में भारत के झंडे वाले एक कार्गो जहाज पर विस्फोटक से लदी नाव से हमला हुआ, जिसके बाद वह डूब गया. जहाज पर सवार सभी 14 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया. इनमें 13 भारतीय नाविक और एक यमनी नागरिक शामिल थे. 

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना आज दिल्ली से वर्चुअल मीडिया को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम से पहले अवामी लीग ने ढाका सरकार पर झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है, जबकि भारत ने स्पष्ट किया है कि इस निजी आयोजन से उसका कोई संबंध नहीं है।

पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर अज्ञात हमलावरों के कसते शिकंजे और देश में गहराते सियासी संकट के बीच लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ रिजवान हनीफ ने कैमरे पर कबूल किया है कि पिछले कुछ महीनों में उनके 30 से ज्यादा टॉप कमांडर मारे जा चुके हैं. इस खौफ के साथ-साथ रावलपिंडी और इस्लामाबाद में सत्ता परिवर्तन की आहट तेज हो गई है, जहां PoK चुनावों में धांधली और बर्बरता के बाद बिलावल भुट्टो ने शहबाज़ शरीफ सरकार को उखाड़ फेंकने का अल्टीमेटम दिया है और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सिस्टम के ढहने का दावा किया है. दूसरी ओर, अल जजीरा को ब्लॉक करने और मध्य पूर्व शांति वार्ता में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान को पूरी तरह नजरअंदाज किए जाने से जनरल असीम मुनीर और शहबाज शरीफ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी फजीहत हुई है.