होम
चर्चित
दिन भर

Similar Stories 🔰

ईरान की ओर इराक में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया है। इराक के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिणी इराक में मौजूद मजनून तेल क्षेत्र पर भी हमला हुआ है।

बगदाद में जोरदार धमाकों के बीच ईरान समर्थित समूह के ठिकाने पर एयर रेड में चार लोगों की मौत हुई। US एम्बेसी और होटल को ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिन्हें एयर डिफेंस ने रोका। इराक के तेल क्षेत्र और खाड़ी देशों तक हिंसा फैलने से संकट गहरा गया है।

इराक में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला हुआ, जबकि ईरान ने बहरीन और UAE में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। लेबनान में बढ़ते संघर्ष के बीच पश्चिमी देशों ने तनाव कम करने की अपील की है। पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा तेजी से गहरा रहा है।

इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए ड्रोन और रॉकेट हमलों को C-RAM एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। ईरान द्वारा किए गए इन हमलों में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था ने अधिकांश खतरों को हवा में ही नष्ट कर दिया। C-RAM, जो मूल रूप से नौसेना की फेलैंक्स प्रणाली का जमीनी संस्करण है, सैन्य अड्डों और दूतावासों को रॉकेट, तोपखाने और मोर्टार हमलों से बचाता है। इसके गोले आत्म-विनाशकारी होते हैं ताकि मलबा नागरिकों को नुकसान न पहुंचाए।

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित एक होटल पर भी हमला हुआ है.

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर सीमित जमीनी अभियान शुरू किए हैं। यह कार्रवाई ईरान-इजरायल संघर्ष और अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर हमलों के जवाब में की गई है। इस बीच, ईरान ने भी इजरायल, इराक और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसे वह अमेरिकी ऑपरेशन का बदला बता रहा है।

Iran-Israel War Latest News: ईरान में अमेरिकी-इजरायली अटैक से लोग संकट में हैं. ईरानी लोग सस्ता राशन और इंटरनेट के लिए भाग-भागकर इराक जा रहे हैं. वो अपनों को छोड़कर काम की तलाश में भी जा रहे हैं. हाजी उमरान क्रॉसिंग खुलने से ईरान के लोगों को थोड़ी राहत मिली है. युद्ध और महंगाई ने ईरान में हालात बदतर बना दिए हैं.

ईरान युद्ध के बीच इराक ऐसी स्थिति में फंस गया है जहां उस पर दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं. ईरान समर्थित मिलिशिया अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहे हैं, जबकि अमेरिका भी जवाबी कार्रवाई में मिलिशिया बेस पर एयरस्ट्राइक कर रहा है. तेल निर्यात प्रभावित होने से इराक की अर्थव्यवस्था और राजनीतिक स्थिरता पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पश्चिमी इराक में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले छह अमेरिकी वायुसेना कर्मियों की पहचान की पुष्टि की है। ये सैनिक केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर ईंधन भरने वाले विमान में सवार थे। पेंटागन ने बताया कि दुर्घटना दुश्मन की गोलीबारी के कारण नहीं हुई, बल्कि इसकी जांच जारी है। इस घटना से ईरान तनाव के बीच मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या 13 हो गई है।

ईरान में जोरदार धमाके हुए, जबकि लेबनान से हिज्बुल्लाह ने इजरायली सैनिकों पर हमला किया। इजरायल के चैनल 12 ने ईरान से मिसाइल हमलों की सूचना दी, जिससे पूरे क्षेत्र में सायरन बजे। संयुक्त अरब अमीरात भी ईरान से आने वाले मिसाइल खतरों का जवाब दे रहा है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने इजरायल, इराक और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी ली। अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद से मध्य पूर्व में तनाव जारी है, और ट्रंप समझौते के लिए तैयार नहीं हैं।