होम
चर्चित
दिन भर

Similar Stories 🔰

पाकिस्तान में एक और तख्तापलट की संभावना है. पाकिस्तानी कब्जे वाला कश्मीर कथित विधानसभा चुनावों के बीच दो महीने से सुलग रहा है. सेना और पुलिस के दमनकारी रवैये से चालीस से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है. लाहौर से लेकर कराची तक अलग-अलग प्रदर्शन चल रहे हैं.

पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर अज्ञात हमलावरों के कसते शिकंजे और देश में गहराते सियासी संकट के बीच लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ रिजवान हनीफ ने कैमरे पर कबूल किया है कि पिछले कुछ महीनों में उनके 30 से ज्यादा टॉप कमांडर मारे जा चुके हैं. इस खौफ के साथ-साथ रावलपिंडी और इस्लामाबाद में सत्ता परिवर्तन की आहट तेज हो गई है, जहां PoK चुनावों में धांधली और बर्बरता के बाद बिलावल भुट्टो ने शहबाज़ शरीफ सरकार को उखाड़ फेंकने का अल्टीमेटम दिया है और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सिस्टम के ढहने का दावा किया है. दूसरी ओर, अल जजीरा को ब्लॉक करने और मध्य पूर्व शांति वार्ता में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान को पूरी तरह नजरअंदाज किए जाने से जनरल असीम मुनीर और शहबाज शरीफ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी फजीहत हुई है.

PoK में भड़के जनविद्रोह, चुनाव में धांधली और सेना की बर्बरता का सच जब विदेशी मीडिया ने दुनिया के सामने रखा तो शहबाज शरीफ सरकार और जनरल असीम मुनीर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भयंकर फजीहत हो गई. इसी बदनामी से बचने और मुनीर की साख बचाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने ‘फॉरेन मीडिया फैसिलिटेशन गाइडलाइंस 2026’ का नया पासा फेंका है. अब विदेशी पत्रकार सिर्फ इस्लामाबाद, लाहौर और कराची में बैठकर ही रिपोर्टिंग कर पाएंगे और किसी भी दूसरे इलाके में जाने के लिए सरकारी NOC के पापड़ बेलने होंगे.

PoK में JAAC के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाए कि सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी उन लोगों को भी गिरफ्तार कर रहे हैं, जो घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं.

जानकारों का मानना ​​है कि आसिम मुनीर, बलूचिस्तान से लेकर पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (POK) तक बढ़ती चुनौतियों के बीच, नकवी जैसे अपने करीबी को बड़ी राजनीतिक भूमिका के लिए समर्थन देकर अपना असर और बढ़ा सकते हैं।, International Hindi News - Hindustan

बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने जुलाई के महीने में बलूचिस्तान के 23 अलग-अलग इलाकों में कुल 48 सैन्य अभियानों को अंजाम दिया. दावा है कि इन हमलों में पाकिस्तान के 97 सैन्यकर्मी मारे गए और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. इसके अलावा, संगठन ने 5 ऐसे लोगों को भी मारने का दावा किया है जिन्हें वे सेना का मुखबिर बता रहे हैं.

PoK में स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, जहां पाकिस्तानी सेना पर मस्जिदों को निशाना बनाने और इमामों पर बर्बरता ढाने के आरोप लग रहे हैं. भिंबर में सुरक्षा बलों ने मस्जिद के अंदर जो किया उसकी माफी नहीं हो सकती. पूरे मीरपुर डिवीजन में इंटरनेट ब्लैकआउट की हालत है लेकिन इस बीच किसी तरह एक खबर निकल आई, वो सुनकर हर किसी की रूह कांप उठेगी. इसके बावजूद, जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के साथ नागरिक अपने अधिकारों और सेना की इस हैवानियत के खिलाफ लड़ाई जारी रखे हुए हैं.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग में पाकिस्तान मध्यस्थ बनने के लिए उछल रहा था। इसके लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर ट्रंप की जी हुजूरी भी कर रहे थे। लेकिन कुछ हाथ न लगा।, International Hindi News - Hindustan

Trump US Iran Mediation News: इस साल जून में जब अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक संघर्ष विराम समझौता हुआ था तो उसे 'इस्लामाबाद MoU' का नाम दिया गया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने खुद को इस शांति समझौते के मुख्य सूत्रधार के रूप में पेश किया था।

Balochistan News: पाकिस्तान की क्वेटा में स्थित सेना की XII कोर इस प्रांत की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है और इसका नेतृत्व एक थ्री-स्टार जनरल करते हैं जो साथ ही सदर्न कमांड के कमांडर के तौर पर भी काम करते हैं। POB यानि पाकिस्तानी कब्जे वाले बलूचिस्तान में चार ठिकाने पाकिस्तान वायु सेना ऑपरेट करती है।