|
ट्विटर पर आधिकारिक Redmi India अकाउंट ने Redmi 12 5G की लॉन्च डेट की घोषणा की है। कंपनी ने टीज करते हुए बताया कि फोन देश में मंगलवार यानी 1 अगस्त को लॉन्च होगा। Redmi ने अपनी वेबसाइट पर एक समर्पित लैंडिंग पेज के जरिए से हैंडसेट के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। |