होम
चर्चित
दिन भर

Similar Stories 🔰

22 साल पहले ब्रिस्बेन टेस्ट में सचिन तेंदुलकर को गलत LBW देने वाले पूर्व अंपायर स्टीव बकनर ने अब स्वीकार किया है कि वह निर्णय एक गलती था. बकनर ने कहा कि लोग आज भी उस फैसले की चर्चा करते हैं. 2003 की वह घटना क्रिकेट इतिहास के सबसे विवादित अंपायरिंग निर्णयों में गिनी जाती है.

स्टीव बकनर की छवि भारत में एक विवादित अंपायर की है। सचिन तेंदुलकर को गलत आउट देने के कारण बकनर भारतीय फैंस के हमेशा से निशाने पर रहे।

महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के खिलाफ बेहद खराब फैसला देने के दो दशक से अधिक समय बाद दिग्गज अंपायर स्टीव बकनर को आखिरकार पछतावा है और उन्होंने माना है कि यह एक गलती थी। वर्ष 2009 में संन्यास लेने वाले बकनर दो दशक से अधिक समय तक दुनिया के सबसे सम्मानित अंपायरों में से एक थे। हालांकि उन्होंने तेंदुलकर से जुड़े कुछ विवादित फैसले दिए जिनमें सबसे चौंकाने वाला फैसला 22 साल पहले ब्रिसबेन के गाबा में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान पगबाधा आउट देना था।