|
Virat Kohli 183 Run Innings: 18 मार्च...ये वो तारीख है जो टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की लाइफ में बहुत खास है. ये वही पारी है, जिसने विराट कोहली को बड़ा खिलाड़ी बनाया. वो कोहली से किंग कोहली के सफर पर निकले. उनके इस सफर की यह पहली सीढ़ी थी, जो उन्होंने आज से 14 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ चढ़ी थी. कोहली ने 2012 के एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा किया था, जो इतिहास बन गया. उस मैच के बाद कोहली सिर्फ कोहली नहीं रहे, बल्कि एक स्टार बैटर बन गए थे. |