|
जिस दिन साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हुए उसी दिन भारत को एक बड़ी राहत भी मिली है. साई सुदर्शन की जगह नंबर-3 पोजीशन पर खेलते हुए कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच में धमाकेदार शतक ठोक दिया. |