होम
चर्चित
दिन भर

Similar Stories 🔰

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में संदिग्ध हालात में नजर खातून की मौत को लेक बड़ी जानकारी सामने आई है. नजर खातून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुहार लगा रही है कि पापा आकर ले जाओ नहीं तो शाहरुख मार डालेगा. चार महीने पुराने वायरल वीडियो में पति से जान का खतरा जताया था.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें एक बुजुर्ग शख्स को घोड़े पर बैठा देखा गया. बुजुर्ग के कंधे पर स्विग्गी का बैग नजर आया. सड़क से गुजरते एक शख्स की नजर उसपर पड़ी और उसने इसका वीडियो बना लिया. सोशल मीडिया पर शेयर करते ही खबर वायरल हो गई कि राजस्थान में स्विग्गी वाला घोड़े पर डिलीवरी करता है. लेकिन जरा रुकिए. ये सच नहीं है. वीडियो में दिख रहा शख्स गिराज गुर्जर है जो राजस्थान के दौसा के खैरवाल गांव का रहने वाला है. वो शादियों में घोड़े उपलब्ध करवाता है. इसी डिलीवरी के लिए वो एक शादी में जा रहा था. उसके कंधे पर दिख रहे बैग की वजह से सारी गलतफहमी हुई. उसमें घोड़े की सजावट का सामान था. यानी गलत दावे के साथ वीडियो वायरल हो गया.

Agar Malwa Congress President Video: भोपाल में आयोजित किसान महाचौपाल में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने खुद बस की स्टेयरिंग संभाल ली. वे कार्यकर्ताओं को लेकर आगर मालवा से राजधानी भोपाल के लिए रवाना हुईं. उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल थे.

दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में कथित नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर उठा विवाद अब कानूनी दायरे में पहुंच चुका है. अरुणाचल प्रदेश की महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं आरोपी हर्ष ने वीडियो को एकतरफा बताते हुए माफी मांगी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है. सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई है.

यूपी के अमरोहा में क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक पर कक्षा सात की छात्रा के साथ बेड टच का आरोप लगा है। सोमवार को छात्रा के गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमाकर हंगामा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे का वीडियो मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan

Aligarh News in Hindi: अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन के तस्वीर महल में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था. ठेला लगाने वालों ने नगर निगम के दस्ते पर मारपीट का आरोप लगाया था. इसी बाद सपा नेता भड़क गए.

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक अनोखी शादी हुई, जहाँ जुड़वा बहनों कीर्तना और कीर्ति ने जुड़वा भाइयों विजय और विनय से 22 फरवरी को विवाह किया। इस 'मिरर इमेज वेडिंग' में दोनों जोड़े स्टेज पर एक साथ बैठे थे, जिसने आसपास के गाँवों के लोगों का ध्यान खींचा। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लोग इसे यादगार बता रहे हैं।

दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियों पर पड़ोसियों द्वारा नस्लभेदी टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है. एयरकंडीशनर इंस्टॉलेशन के दौरान दीवार में ड्रिल से गिरा मलबा विवाद का कारण बना. निचले फ्लोर पर रहने वाले हर्ष और उनकी पत्नी ने पहले मैकेनिक से झगड़ा किया और फिर तीनों लड़कियों से बहस में उतर आए. इस दौरान उन्होंने लड़कियों के रंग-रूप को देखकर भेदभावपूर्ण और नस्लभेदी टिप्पणियां कीं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, जिससे हालात बिगड़ने से बच गए. पीड़ित लड़कियों ने हर्ष और उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. यह घटना दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के प्रति भेदभावपूर्ण सोच को उजागर करती है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक यूजर नारियल से एक ऐसी चीज बना देता है, जो आप यकीन भी नहीं कर पाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची एक युवती का व्हीलचेयर पर रोते हुए बनाया गया. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं. युवती ने दर्द के बावजूद मदद न मिलने और इधर-उधर भटकाए जाने का आरोप लगाया है. आजतक ने व्हीलचेयर को भी चेक जो युवती को दी गई थी. इस व्हीलचेयर पर जंक लगी है.