होम
चर्चित
दिन भर

Similar Stories 🔰

वाहनों से भरी सड़क और चलती स्कूटी पर रोमांस, जी हां एक कपल ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए चलती स्कूटी पर रोमांस करने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं...

(रिपोर्टः अवनीश कुमार सिंह) मोतिहारी में सरकारी स्कूल के टीचर्स की मुर्गा पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है. यहां के आदापुर प्रखंड स्थित UMS उचीडीह स्कूल से यह वीडियो सामने आया. जिसमें शिक्षक क्लासरूम में बैठकर चिकन पार्टी करते और शराबबंदी का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं. शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकतों ने विभाग की गाइडलाइन और शिक्षकों की नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब कार्रवाई को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं. वीडियो वायरल होने के बाद अब लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर शिक्षा के मंदिर में शिक्षा कैसे चिकन पार्टी कर रहे हैं? कैसे शराब का नाम ले रहे हैं?

AAP MLA Viral Video: गुजरात के भरूच से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सियासत और सिस्टम दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां आम आदमी पार्टी के विधायक चेतर बसवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके ऊपर मृतक के परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है. दरअसल, मामला 23 अप्रैल को झगड़िया के एक मेट्रोपॉलिटन प्लांट में हुए आग और विस्फोट से जुड़ा है. इस हादसे में 10 से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए थे, जबकि राकेश बसावा नाम के कर्मचारी की जान चली गई थी. घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में गुस्सा था और मुआवज़े को लेकर लगातार मांग उठ रही थी. बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ दिन बाद मृतक के परिजन कंपनी पहुंचे थे, जहां उनका मुआवजे को लेकर बातचीत और समझौता भी हो गया था. इसी दौरान विधायक चेतर बसवा अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे. यहां से विवाद बढ़ता चला गया. जानकारी के मुताबिक, कंपनी के गेट पर ही बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान विधायक ने मृतक के एक परिजन को थप्पड़ मार दिया. घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद विधायक के व्यवहार को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

बंगाल चुनाव में पुलिस पर्यवेक्षक बने यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा द्वारा टीएमसी प्रत्याशी को दी गई चेतावनी का वीडियो वायरल होने पर राजनीतिक घमासान मच गया है। अखिलेश यादव ने उन्हें भाजपा का एजेंट बताते हुए भविष्य में कानूनी सजा दिलाने की धमकी दी है।, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan

Monthly Living Expenses: आईआईटी पास करने के बाद जिंदगी आसान हो जाएगी, हां, हो जाएगी लेकिन खर्चे नहीं। खर्चे तो बढ़ेंगे ही। पुणे जैसे शहर में ये खर्च कितना होगा अंदाजा लगाने के लिए आईआईटी पासआउट टेकी का वीडियो देख लीजिए। इस वीडियो में उन्होंने अपने महीने का खर्च 73000 बताया है।

Who is Jahangir Khan: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले एक वायरल वीडियो ने सियासी माहौल गरमा दिया है. फाल्टा सीट से जुड़े इस वीडियो में IPS अजय पाल शर्मा, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान से जुड़े लोगों को वोटरों को कथित तौर पर धमकाने पर सख्त चेतावनी देते दिखते हैं. घटना के समय खान मौजूद नहीं थे और उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की बात कही है. लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये जहांगीर खान कौन है जिसको एक आईपीएसी ऑफिसर की ओर से चेतावनी देने पर टीएमसी समेत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तक नाराज हो रहे हैं.

Patna Police Video Viral: राजधानी पटना में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद यातायात पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. ट्रैफिक एसपी सागर कुमार झा के निर्देश पर एक महिला यातायात पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में संबंधित यातायात पुलिस कर्मी, परिचारी प्रिया कुमारी, संदिग्ध आचरण में संलिप्त दिखाई दे रही थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना यातायात पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया. Watch video on Zee News Hindi

मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक की पहचान लगभग 25 साल के विकास के रूप में हुई है.

आजकल एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वो वीडियो दूल्हा-दुल्हन के कारण नहीं बल्कि एक दादी के कारण वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

Gorakhpur News - गोरखपुर में नीला ड्रम फिर से चर्चा में है। पहले 'मुस्कान कांड' में हत्या में इस्तेमाल हुआ, अब इसे गर्मी से राहत के लिए कूलर बनाने में उपयोग किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके वायरल वीडियो में लोग ड्रम को कूलर में बदलते दिख रहे हैं। यह सस्ता और टिकाऊ उपाय लोगों को आकर्षित कर रहा है।