होम
चर्चित
दिन भर

Similar Stories 🔰

PM Modi Speech Today: इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और इटली के बीच रिश्तों को नई ऊंचाई देने का ऐलान किया है. इस मुलाकात को दोनों देशों के सहयोग और सामंजस्य का एक मजबूत संकेत माना जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और इटली के संबंधों को नई गति, नई दिशा और नया आत्मविश्वास मिला है. सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों देशों ने मिलकर अपने रिश्तों को अपग्रेड करते हुए 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' की घोषणा की है. इस दौरान भारत और इटली के बीच भविष्य की साझेदारी को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने व्यापार, तकनीक, रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों पर फोकस किया।इस बैठक में 'भारत-इटली जॉइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029' को भी आगे बढ़ाने पर सहमति बनी. यह प्लान आने वाले वर्षों में दोनों देशों के सहयोग को एक प्रैक्टिकल और फ्यूचरिस्टिक ढांचा देने का काम करेगा.

इटली में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसने हर भारतीय का दिल जीत लिया. दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों को बयां करने के लिए मेलोनी ने सीधे हिंदी के एक बेहद पॉपुलर मुहावरे का इस्तेमाल किया. पीएम मोदी के दौरे को अपने देश के लिए एक बड़ा सम्मान बताते हुए मेलोनी ने कहा, 'आपकी यह यात्रा भारत और इटली की दोस्ती की लंबी किताब में एक नया पन्ना जोड़ रही है, और यह आखिरी पन्ना बिल्कुल नहीं है'. उन्होंने आगे कहा कि भारत में एक शब्द बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है- 'परिश्रम', जिसका मतलब कड़ी मेहनत है. मेलोनी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने बकायदा हिंदी में बोलते हुए कहा, 'परिश्रम ही सफलता की कुंजी है'. उन्होंने इस कहावत के साथ साफ कर दिया कि इटली और भारत के रिश्ते कितने करीबी हैं.

PM Modi ‘Melodi’ Moment: इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट करना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। समर्थक इसे ‘ब्रांड इंडिया’ और स्वदेशी उत्पादों की ग्लोबल ब्रैंडिंग बता रहे हैं।

रोम में भारत और इटली की डिप्लोमेसी एक खास मोड़ पर दिखी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मिलकर ब्लैक मलबरी यानी शहतूत का पौधा लगाया. यह सिर्फ एक पौधरोपण नहीं था, बल्कि मजबूत होते भारत इटली र‍िश्तों का सिंबल भी था.

140 करोड़ भारतीयों की ओर से आपको भारत आने का खास निमंत्रण दिया गया है. यह निमंत्रण देश के सभी नागरिकों की भावनाओं को दर्शाता है. भारत की विविधता और संस्कृति का आनंद लेने के लिए यह एक सुनहरा मौका है. सभी को भारत के खूबसूरत और समृद्ध इतिहास का अनुभव करना चाहिए. इस निमंत्रण में देशवासियों की गर्मजोशी और प्यार झलकता है जो विदेशों में रहने वाले लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है.

अब भारत को इटली कुछ ज्यादा ही पसंद आने लगा है.  मेलोनी के मिलने के बाद से भारत के इटली से रिश्ते कुछ चॉकलेटी और मीठे हो गए हैं.पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट दी और इटली की पीएम ने जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया उसके बाद तो देश दुनिया की सोशल मीडिया पर जैसे मेलोडी की बाढ़ ही आ गई.

Giorgia Meloni Speaking Hindi: पीएम नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर हैं और यहां उन्होंने अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात में कूटनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी की।

नॉर्वे दौरे के दौरान प्रेस फ्रीडम को लेकर उठे सवालों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं की बहस फिर तेज हो गई। सरकार का कहना है कि रणनीतिक उपलब्धियों को नजरअंदाज कर भारत की छवि को विवादों के जरिए निशाना बनाया जाता है।

World News: भारत के PM मोदी पहली बार इटली के द्विपक्षीय दौरे पर हैं. भारत - इटली नजदीकी साथी के तौर पर काम कर रहे हैं. भारत से इटली के मजबूत रणनीतिक संबंध हैं. इटली की पीएम मेलोनी ने बयान जारी किया है.

मेलोडी टॉफी पार्ले प्रोडक्ट्स नाम की कंपनी बनाती है. ये वही कंपनी है जो पार्ले जी, मोनाको, क्रैकजैक वाले बिस्कुल और मैंगो बाइट, पॉपिन्स जैसी टॉफियां भी बनाती है. टॉफी बनाने वाली पार्ले कंपनी इसी कैटेगरी में आती है.