|
Akhilesh Yadav Modern Look : आपने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को अक्सर या ज्यादातर सफेद कुर्ता पायजामा पहने और सिर पर लाल टोपी लगाए हुए ही देखा होगा. आमतौर पर उनका यही लुक होता है. लेकिन सोशल मीडिया पर अखिलेश का नया लुक वायरल हो रहा है. लुक भी एकदम मॉडर्न. एक वीडियो में अखिलेश एयरपोर्ट पर कहीं जाते दिख रहे हैं, जिसमें वह टी शर्ट और पैंट पहने हुए दिख रहे हैं. इस दौरान सीआईएसएफ के जवान उनको देखकर सैल्यूट करते हैं. यह देख अखिलेश भी उन्हें सैल्यूट कर हाथ मिलाने के आगे बढ़ते हैं और हाथ मिलाते हैं. यह नजारा वहां मौजूद सभी लोग देखते हैं. इस दौरान अखिलेश ने लाल टोपी भी नहीं लगाई हुई थी. |