|
Saptahik Career Rashifal, 16 to 22 March 2026 : यह सप्ताह करियर और वित्त के प्रति जागरूकता, पेशेवर संवाद और वित्तीय योजना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवधि में चंद्रदेव कुंभ, मीन और मेष राशि से गोचर करेंगे, जिससे जातकों का ध्यान रणनीति और नेटवर्किंग से हटकर जिम्मेदारियों और आर्थिक स्थिरता की ओर जाएगा। कुंभ राशि में बुधदेव अभी वक्री अवस्था में हैं, इसलिए व्यवसायों पर बातचीत करते समय ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। मीन राशि में सूर्यदेव और उच्च के शुक्रदेव की उपस्थिति मान-सम्मान और बेहतरीन पेशेवर अवसर दिला सकती है। |