|
Israel-Iran War Update: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान की एक चेतावनी ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. ईरान से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि जरूरत पड़ने पर हॉर्मुज जलडमरूमध्य के साथ-साथ बाब-अल-मंदेब समुद्री रास्ते पर भी दबाव बनाया जा सकता है. ये दोनों दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में गिने जाते हैं. हॉर्मुज से बड़ी मात्रा में तेल और गैस दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचती है, जबकि बाब-अल-मंदेब लाल सागर और हिंद महासागर को जोड़ता है. रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि अगर इन रास्तों पर किसी तरह की रुकावट आती है तो दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं. सामान की ढुलाई महंगी हो सकती है और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है. यही वजह है कि ईरान की इस चेतावनी को बेहद गंभीर माना जा रहा है. फिलहाल दुनिया की नजर इस बात पर है कि आगे हालात किस दिशा में जाते हैं, क्योंकि इन समुद्री रास्तों पर किसी भी बड़े संकट का असर सिर्फ मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया महसूस कर सकती है. |