|
Mathura Viral Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को मांट रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पति पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. 15 साल बाद पत्नी ने पति को एक कार में साधु के भेष में भगवा कपड़े पहने देखा तो वो अपना आपा खो बैठी. पत्नी ने ईंट से कार का शीशा तोड़ा और फिर पति को सड़क पर गिराकर झाड़ू और घूंसों से पीटा. इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Watch video on Zee News Hindi |