|
असम के कछार जिले के सिलचर बाईपास पर कथित यौन उत्पीड़न की घटना ने सबको हिला दिया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अपुष्ट सूचनाएं साझा न करने की अपील की है। |