|
Lucknow News - चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को 14 उड़ानें रद्द होने से भारी अव्यवस्था का माहौल बन गया। इनमें से 12 इंडिगो एयरलाइंस की थीं। यात्रियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने नारेबाजी की। कई यात्रियों को समय पर सूचना नहीं मिली और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। |