|
दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा से 'जमीन का मालिक मैं हूं' कहकर बदतमीजी करने वाले तहसीलदार गजानंद मीणा की हेकड़ी निकल गई है। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी के कड़े रुख और कांग्रेस के विशेषाधिकार हनन नोटिस के बाद तहसीलदार ने लिखित माफी मांग ली है। स्पीकर ने सदन में माफीनामा पढ़कर सुनाया। |