|
Sonbhadra News - अनपरा में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश के बिजली कर्मियों को रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार चुनाव बाद पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण की संभावनाओं को देखते हुए कर्मचारियों को संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा गया है। समिति ने निजीकरण के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की तैयारी करने का आग्रह किया है। |