|
Iran News: तेहरान की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब और जश्न की तस्वीरें डोनल्ड ट्रंप के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं हैं, क्योंकि जिस 'रिजाइम चेंज' (सत्ता परिवर्तन) का सपना दिखाकर अमेरिका दबाव बना रहा था, वहां तो पासा ही पलट गया है. ईरान ने न केवल अमेरिकी धमकियों के आगे झुकने से इनकार किया, बल्कि 2026 के इस तनावपूर्ण दौर में पाकिस्तान की मध्यस्थता वाले 10 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को आगे बढ़ाकर कूटनीतिक जीत हासिल कर ली है. ट्रंप ने 'पूरी सभ्यता' मिटाने तक की चेतावनी दे डाली थी, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि उन्हें खुद दो हफ्ते के सीजफायर और बातचीत के लिए राजी होना पड़ा है. तेहरान की सड़कों पर लोग अमेरिकी और इजरायली झंडे जलाकर अपनी सरकार के अडिग रहने का जश्न मना रहे हैं. |