PM Modi and Meloni: इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोम में बेहद भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हर तरफ 'मोदी-मोदी' की गूंज सुनाई दी. इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर और मिलिट्री सम्मान भी दिया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात इस बार कई मायनों में खास मानी जा रही है. दोनों नेताओं के बीच बीते दिन डिनर मीटिंग भी हुई, जहां व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टेक्नोलॉजी और ग्लोबल साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. बताया जा रहा है कि दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर खास फोकस है. इस दौरे की सबसे ज्यादा चर्चा उन तस्वीरों की हो रही है, जिनमें पीएम मोदी और मेलोनी साथ नजर आए. खासकर दोनों नेताओं की चर्चित 'सेल्फी मोमेंट' एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है. इटली की पीएम ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'Welcome to Rome, my friend.' इसके बाद से ही ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई. रोम में भारतीय समुदाय के लोगों ने भी प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. कई भारतीय प्रवासी उनसे मिलने पहुंचे और इस दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. लोगों ने तिरंगे लहराए और मोदी के समर्थन में नारे भी लगाए.