होम
चर्चित
दिन भर

Similar Stories 🔰

Palash Flower Benefits: गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांवों-जंगलों में पलाश (टेसू) के फूल खिलने लगते हैं, जो आग की तरह लाल-नारंगी रंग के नजर आते हैं. ग्रामीण इलाकों में इसे टेसू के नाम से जाना जाता है. आयुर्वेद में पलाश के फूल, बीज, पत्ते और छाल का उपयोग कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है. खास बात ये कि इन फूलों से बनने वाला शरबत गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं माना जाता. पलाश के फूलों का शरबत शरीर को ठंडक देने के साथ कई समस्याओं में राहत देता है. लू और गर्मी से बचाव पलाश का शरबत शरीर को अंदर से ठंडा रखता है. तेज धूप में निकलने पर होने वाली थकान, सिरदर्द और बेचैनी को कम करने में मदद करता है. इसे पीने से लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है. यह शरबत पाचन तंत्र को मजबूत करता है. गैस, कब्ज, दस्त और पेट की जलन जैसी समस्याओं में राहत देता है. जिन लोगों को पेट में गर्मी की शिकायत रहती है, उनके लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है.

Coconut chutney recipe : नारियल की ये देसी चटनी गर्मियों में ठंडक और स्वाद का परफेक्ट मेल है. हेल्दी और झटपट बनने वाली ये रेसिपी इडली, डोसा या पराठे के साथ हर बाइट को स्पेशल बना देती है. इस चटनी को बनाने के लिए आपको चाहिए ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल, हरी मिर्च, थोड़ा सा अदरक, दही और नमक. गर्मियों में यह ठंडी चटनी खाने का मजा दोगुना कर देती है और पेट को भी हल्का रखती है. अगर नारियल ताजा होगा तो स्वाद और भी बढ़िया आएगा. तीखा पसंद है तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं. इस चटनी को आप फ्रिज में 1 से 2 दिन तक स्टोर कर सकते हैं.

Chawal ki Roti Recipe: भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर भारी और तेल-मसाले वाला खाना पाचन तंत्र को बिगाड़ देता है. ऐसे में शरीर को कुछ ऐसा चाहिए जो हल्का हो, आसानी से पच जाए और खाने में स्वादिष्ट भी हो. चावल के आटे की रोटी इसी समस्या का सबसे बेहतरीन समाधान है. यह न केवल पेट को ठंडा रखती है, बल्कि ग्लूटेन-फ्री होने के कारण सेहत के लिए भी वरदान है. अगर आप भी घर पर परफेक्ट, नरम और फूली हुई चावल की रोटी बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान ट्रिक्स आपकी इस मुश्किल को आसान बना सकती हैं.

Best Roti For Summer: गर्मियों में पेट को स्वस्थ रखने के लिए सही आटे का चुनाव जरूरी है. जौ, ज्वार, सत्तू, रागी, ओट्स और सिंघाड़े का आटा पाचन सुधारते हैं. कब्ज से राहत देते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं. रोज की रोटी में छोटा बदलाव बड़ा फायदा दे सकता है.

सौंफ़ का शरबत गर्मियों में ताज़गी और सेहत दोनों देता है. यह पेट को शांत रखता है, पाचन में मदद करता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. घर पर आसानी से बनने वाला यह हेल्दी पेय पूरे परिवार के लिए सुरक्षित और फायदेमंद है.

Cockroaches Caused Diseases : क्या आप भी कॉकरोच से डरने वालों का मजाक उड़ाते रहे हैं. अगर ऐसा है तो ये न करें. डॉक्टरों के हिसाब से भी कॉकरोच से डरना जरूरी है. लोकल 18 से आगरा के चिकित्सक डॉ. आशीष मित्तल कहते हैं कि कॉकरोच से टाइफाइड, हैजा (कॉलरा), पेचिश, डायरिया और पेट के गंभीर संक्रमण जैसी बीमारियां हो सकती हैं. इनके मलमूत्र से गंभीर एलर्जी और अस्थमा भी हो सकता है. डॉ. आशीष के मुताबिक, कॉकरोच अपने साथ कई तरह की गंदगी लाते हैं.

Menopause and Fatty Liver: महिलाओं में 45 की उम्र के बाद हार्मोनल बदलाव होने लगता है, जिसके कारण लिवर में फैट तेजी से बढ़ने लगता है. एस्ट्रोजन का स्तर घटने से फैट पेट और आंतरिक अंगों के आसपास जमा होता है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है और फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है. समय पर जागरुकता से इस समस्या से बचा जा सकता है.

Sir Ganga Ram Hospital नई दिल्ली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट (पेट और लिवर रोग विशेषज्ञ)  Dr. Piyush Ranjan के मुताबिक SGOT और SGPT  का थोड़ा भी बढ़ा होना हमें तनाव में डाल देता है। लेकिन इन एंजाइम के बढ़ने का मतलब हमेशा लिवर का खराब होना नहीं होता।

Samantha Ruth Fitness: एक्ट्रेस सामंथा रुथ अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में रहती है। इसके लिए वो सुबह उठकर खास पावर मॉर्निंग रुटीन को फॉलो करती हैं। इससे 21 दिनों में सूजन और पेट की चर्बी कम होने लगेगी।

Swelling In Stomach: पेट में सूजन आने पर पाचन पर बुरा असर पड़ता है। कई बार गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की शिकायत रहती है। आइये जानते हैं पेट में सूजन होने और आंतों में सूजन होने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं और इसे कैसे ठीक करें?