|
Jailer 2 Box Office Collection Day 16: सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. पहले हफ्ते में तूफानी कलेक्शन के बाद दूसरे हफ्ते में भले ही इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, लेकिन तीसरे वीकेंड से ठीक पहले फिल्म ने 16 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 435 करोड़ से अधिक का शानदार कलेक्शन कर लिया है. खास बात है कि यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है. |