होम
चर्चित
दिन भर

Similar Stories 🔰

Salman Khan News: आज एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में सितारों के अचानक रिएक्शन, सोशल मीडिया एक्टिविटी और अपकमिंग फिल्मों की चर्चाओं ने जबरदस्त हलचल मचा दी है. सलमान खान के हालिया पैपराजी रिएक्शन ने फैंस को हैरान कर दिया है, वहीं उनकी सोशल मीडिया पर बढ़ती एक्टिविटी भी लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर रही है. दूसरी तरफ Jr NTR की फिल्म 'Dragon' के ग्लिम्प्स को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, जबकि प्रभास की 'Spirit' को लेकर इतना बड़ा बज़ बन गया है कि यह रिलीज से पहले ही बड़ी फिल्मों के साथ तुलना में आ गई है. कुल मिलाकर, आज का पूरा फिल्मी अपडेट स्टार पावर और सोशल मीडिया क्रेज से भरा हुआ है, जो लगातार चर्चा में बना हुआ है.

सलमान खान के गुस्से वाले वीडियो पर अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का रिएक्शन सामने आया है। बीती रात सलमान ने हॉस्पिटल के बाहर खड़े पैपराजी पर शोर-शराबा मचाने के लिए चिलाया था।, Bollywood Hindi News - Hindustan

सलमान खान ने हाल में अपने वफादार बॉडीगार्ड शेरा को बर्थडे की बधाई दी, लेकिन इस प्यार भरी पोस्ट के साथ उनके कुछ क्रिप्टिक और गुस्से भरे मैसेज ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. सलमान खान ने मीडिया के एक सेक्शन पर निशाना साधते हुए अपना दर्द और नाराजगी जाहिर की, जिसकी वजह से फैंस काफी उलझन में हैं और इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही 'मातृभूमि' और 'SVC63' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. कुल मिलाकर, भाईजान इस वक्त अपने कड़े तेवरों और आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स के कारण चर्चा में हैं.

हिंदुजा अस्पताल के बाहर सलमान खान के वीडियो ऑनलाइन सामने आए थे, जिनमें एक्टर फोटोग्राफरों से नाराज नजर आ रहे थे। खबरों के मुताबिक, फोटोग्राफरों ने सबसे पहले सलमान को तब देखा जब उनकी गाड़ी एक ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी और बाद में अस्पताल तक उनका पीछा किया। जैसे ही वे अस्पताल से बाहर निकले, कुछ फोटोग्राफरों ने कथित तौर पर उनका ध्यान खींचने के लिए भाई भाई चिल्लाना शुरू कर दिया। तब एक्टर ने उन्हें अस्पताल के पास चुप रहने को कहा और उनसे पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई अस्पताल में भर्ती होता तो वे कैसे रिएक्ट करते। वहीं इस घटना से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमे सलमान अपनी गाड़ी में बेहद शांत अंदाज में दिखाई दिए, देखें वीडियो।

सलमान खान का गुस्सा सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि चर्चा पाकिस्तान तक पहुंच गई. हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान ने बाद में सोशल मीडिया पर भी गुस्से भरे पोस्ट लिखे. अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का इन पोस्ट्स पर आया मजेदार रिएक्शन इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है.

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. शेरा और सलमान खान दशकों से साथ में हैं. आइए जानते हैं शेरा को महीना की कितनी सैलरी मिलती है.

Aishwarya Rai Salman Khan Relationship : ऐश्वर्या राय और सलमान खान 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म के सेट पर एकदूसरे के करीब आए थे. दोनों का रिश्ता दो साल तक ही चल पाया. दोनों के बीच 2001 में दर्दनाक ब्रेकअप हुआ. ऐश्वर्या राय ने 2002 में सलमान खान पर मारपीट के आरोप भी लगाए थे. ऐश्वर्या राय उन दिनों जो फिल्में कर रही थीं, उनसे निकाल दिया गया. उनके सेट पर जाकर हंगामे किए गए. ऐसे में ऐश्वर्या राय की मां ने एक कहानी लिखी. भाई ने पैसा लगाया और एक फिल्म बनाई. इस फिल्म के दर्दभरे गाने सुपरहिट साबित हुए. फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान ने भी छह माह बाद दर्दभरे गानों से सजी फिल्म बनाकर ऐश्वर्या को जवाब दिया था. ये दोनों फिल्में कौन सी थी, आइये जानते हैं....सलमान खान से ब्रेकअप के बीच आई ऐश्वर्या राय की फिल्म, सुपरहिट गानों में था दिल का दर्द, लूटी महफिल - Aishwarya Rai dil ka rishta movie released amidst breakup Salman Khan ever Blockbuster songs stealing show dabang hero gave reply tere naam

सलमान खान इन दिनों अपने गुस्से को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में वह किसी से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां बाहर मौजूद पेपराजी उन्हें देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे. वीडियो में सुनाई देता है कि फोटोग्राफर्स लगातार “सलमान-सलमान” और “मातृभूमि” चिल्ला रहे थे, जिस पर सलमान नाराज नजर आए.सलमान ने वहीं इशारे में कहा कि क्या हॉस्पिटल जैसी जगह पर भी ऐसा व्यवहार ठीक है? इसके बाद घर पहुंचकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार चार पोस्ट शेयर किए और अपना गुस्सा जाहिर किया.अपने पोस्ट में सलमान ने लिखा कि उन्होंने हमेशा मीडिया का साथ दिया, उनसे बातचीत की और यह भी सुनिश्चित किया कि उनका काम चलता रहे. लेकिन अगर कोई उनके दुख या मुश्किल वक्त को तमाशा बनाकर पैसे कमाने की कोशिश करेगा, तो यह गलत है.उन्होंने आगे कहा कि हॉस्पिटल जैसी जगह पर इंसानियत और संवेदनशीलता जरूरी होती है, ना कि शोर मचाना. सलमान ने यह भी लिखा कि अगर किसी और के परिवार का सदस्य हॉस्पिटल में हो, तो क्या वहां भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा?आखिर में सलमान ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि वह 60 साल के हो चुके हैं, लेकिन लड़ना अभी भी नहीं भूले हैं. सोशल मीडिया पर अब इस पूरे मामले को लेकर बहस छिड़ गई है और कई लोग मान रहे हैं कि हॉस्पिटल जैसी जगहों पर पेपराजी को अपनी लिमिट समझनी चाहिए.

एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई. 

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी से मिलने हिंदुजा हॉस्पिटल गए हैं. इसी बीच जब पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं तो वो अपना आपा खो देते हैं.