होम
चर्चित
दिन भर

Similar Stories 🔰

‘ड्रैगन’ की पहली झलक एनटीआर जूनियर के जन्मदिन पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई. फिल्म में पहली बार एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील साथ काम कर रहे हैं, जिससे फैंस का उत्साह चरम पर है. दमदार विजुअल्स और एनटीआर के इंटेंस अवतार ने फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. इस पैन इंडिया फिल्म को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.

Peddi का ट्रेलर काफी इम्प्रेसिव लगा। ट्रेलर में Ram Charan के तीन अलग-अलग अवतार दिखाए गए हैं पहलवान, क्रिकेटर और रनर/एथलीट जिसने सबसे ज्यादा क्यूरियोसिटी पैदा की। ट्रेलर पहले फ्रेम से आखिरी फ्रेम तक बहुत ग्रैंड और सिनेमैटिक लगता है, लेकिन साथ ही उसमें गांव और मिट्टी से जुड़ी रस्टिक फील भी बरकरार है। फिल्म साउथ की होने के बावजूद इसकी कहानी नॉर्थ इंडिया के गांव के बैकड्रॉप में सेट लगती है। “पेडी” नाम एक सम्मानित और प्रभावशाली इंसान को दर्शाता है, लेकिन असल में उसका किरदार क्या है और वह तीनों स्पोर्ट्स क्यों खेल रहा है यही ट्रेलर का सबसे बड़ा हुक है। A. R. Rahman का म्यूजिक भी काफी असरदार लगा। पहले फिल्म को लेकर ज्यादा एक्साइटमेंट नहीं थी और यह एक रेगुलर स्पोर्ट्स ड्रामा लग रही थी, लेकिन ट्रेलर के ट्विस्ट और प्रेजेंटेशन ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी। अब यह फिल्म एक अलग तरह की ग्रैंड, इमोशनल और रस्टिक स्पोर्ट्स ड्रामा लग रही है

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी का ट्रेलर फाइनली सामने आ चुका है. बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. स्पोर्ट्स ड्रामा पेड्डी का ट्रेलर आते ही लोगों का दिल जीतने लगा है. फिल्म का ट्रेलर 18 मई को मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में लॉन्च किया गया, जहां स्टारकास्ट और मेकर्स भी मौजूद रहे. करीब 2 साल में तैयार हुई यह फिल्म अब 4 जून को रिलीज होने वाली है. सोशल मीडिया पर लोग ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं. करीब 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर में आंध्र प्रदेश के विजयनगरम की कहानी नजर आ रही है. फिल्म में राम चरण एक 'क्रॉस-ओवर एथलीट' के रोल में हैं. ट्रेलर की शुरुआत में अलग-अलग लोग राम चरण के किरदार का इंट्रोडक्शन देते हैं, जिससे उनके रोल को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाती है.राम चरण का दमदार और पहलवानी वाला अवतार फैंस को भा रहा है.

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। राम चरण बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस ट्रेलर में राम चरण तीन अलग-अलग अवतार में दिख रहे हैं, जहां स्पोर्ट्स, इमोशंस और देसी कल्चर का रंग है।

मुंबई में आयोजित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के फर्स्ट लुक लॉन्च इवेंट में ग्लैमर और स्टार पावर का जबरदस्त संगम देखने को मिला। इवेंट में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियां रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने अपने स्टाइलिश अंदाज़ और शानदार मौजूदगी से पूरी महफिल लूट ली। रश्मिका मंदाना जहां एलिगेंट लुक में नजर आईं, वहीं कृति सेनन का ग्लैमरस अवतार भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

​कान्स फिल्म फेस्टिवल में अब हैदराबाद के राजघराने में जन्मी राजकुमारी का स्टाइल छा गया है। अदिति राव हैदरी का साड़ी और गाउन में स्टाइलिश अवतार देखने को मिला। जिसमें रॉयल एलिगेंस के साथ ग्लैमर का तड़का भी साफ नजर आया। जिसे हसीना ने खूबसूरती के साथ कैरी करके अपनी छाप छोड़ दी।

Karuppu Movie Review: सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' एक दिन देरी से सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. ऐसे में इस तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रिव्यू जान लीजिए.