|
भारतीय शेयर बाजार की टॉप 10 कंपनियों में बीते हफ्ते बड़ा बदलाव देखने को मिला. 4 कंपनियों का मार्केटकैप कुल 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया, जिसमें सबसे बड़ा फायदा भारतीय स्टेट बैंक को हुआ. दूसरी तरफ 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू में कुल 1.23 लाख करोड़ रुपये की कमी आई. एसबीआई का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 63,922 करोड़ रुपये बढ़ा. |