|
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में गुजरात के भरूच जिले के पास भारतीय रेलवे ट्रैक के ऊपर 130 मीटर लंबा और 2900 मीट्रिक टन वजन वाला विशाल स्टील ब्रिज सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है. यह ब्रिज पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ऊपर बनाया जा रहा है और इसे प्रोजेक्ट की बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धि माना जा रहा है. अब तक कुल 330 मीटर लंबे पुल में से 230 मीटर हिस्से का काम पूरा हो चुका है. रेलवे के मुताबिक इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में कुल 28 स्टील ब्रिज बनाए जाने हैं, जिनमें गुजरात के 17 में से 14 ब्रिज पूरे हो चुके हैं. |